Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस की सुरक्षा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

उपेंद्र कुशवाहा ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है।

09 Mar 2023

उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस की सुरक्षा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

पटना। कुछ दिन पहले जदयू से खुद को अलग कर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा अब सीआरपीएफ की वाई प्लस की श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। आईबी ने उपेंद्र कुशवाहा की जान को खतरा बताया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला किया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है। वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में कुशवाहा के साथ तीन अलग-अलग शिफ्ट में सीआरपीएफ के 11 कमांडो मौजूद रहेंगे। सभी विशेष आधुनिक हथियारों से लैस होंगे। उपेन्द्र कुशवाहा से पहले मुकेश सहनी और चिराग पासवान को इस श्रेणी की सुरक्षा मिल चुकी है।

जदयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम से अपनी नई पार्टी बनाई थी। नीतीश कुमार के विरोध के कारण उन पर हमला हुआ था। यह हमला तब हुआ था, जब वह डुमरांव से पटना लौट रहे थे। इस दौरान भोजपुर के जगदीशपुर में उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इसे आपसी झड़प बताया था। उपेन्द्र कुशवाहा ने इस पथराव को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई और उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसे मंजूर किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उपेंद्र कुशवाहा का जदयू में रहते हुए भी जदयू के विरोध में बयानबाजी करना, फिर पार्टी छोड़कर नयी पार्टी बनाना और अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के कई मायने लगाए जा रहे हैं। राजनीतिज्ञों का मानना है कि भाजपा, उपेंद्र कुशवाहा के सहारे नीतीश कुमार को घेरने की योजना बना रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News